नया हनुमान मंदिर पनकी कानपुर

श्री अद्वैत संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट

बाबा श्री नीब करौरी महाराज की दिव्य कृपा और आशीर्वाद से यह मंदिर पं. दुर्गा शंकर दीक्षित जी और पं. शिव शंकर दीक्षित जी द्वारा बनवाया गया था - जो प्रसिद्ध उद्योगपति तथा चीनी मिल एवं अनेक चावल मिलों के स्वामी थे।


Naya Hanuman Mandir temple sanctum and architectural facade in Panki

संक्षिप्त परिचय

परम पूज्य श्री बाबा नीब करौरी जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से, उनकी आज्ञा को शिरोधार्य करते हुए पंडित दुर्गा शंकर दीक्षित तथा पंडित शिव शंकर दीक्षित द्वारा पनकी कानपुर में हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया। श्री हनुमान जी महाराज की स्थापना विक्रम संवत 2020 में माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि तदनुसार 21 जनवरी 1964 को संपन्न हुई। दीक्षित जी चीनी मिल तथा अनेक चावल मिलों का स्वामित्व रखने वाले सुप्रसिद्ध उद्योगपति थे तथा परमपूज्य महाराज जी के प्रति अनन्य भक्ति के साथ ही उनकी अहैतुकी कृपा के पात्र थे। माघ शुक्ल कुज सप्तमी संवत बीस सौ बीस बाबा नीब करौरी जी स्थापन कियो कपीस। मंदिर के निर्माण के साथ ही ट्रस्ट का गठन कर उसके प्रबंधन का दायित्व श्री महाराज जी ने पंडित शिव शंकर दीक्षित जी को सौंपा। श्री अद्वैत संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट की स्थापना हुई तथा कालांतर में 1976 में उसको विस्तारित किया गया। ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2016 में श्री महाराज जी के श्रीविग्रह तथा वर्ष 2023 में श्री राम दरबार की स्थापना कर मंदिर को बृहत्तर स्वरूप दिया गया। श्री शिव शंकर दीक्षित जी के पश्चात श्री देवकामता जी दीक्षित, डॉक्टर जगदीश प्रसाद जी दीक्षित तथा श्री कैलाश चंद्र जी दीक्षित मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हुए हैं। मंदिर ट्रस्ट के मंत्री के रूप में श्री महेश चंद्र जी दीक्षित तथा श्री सतीश चंद्र जी दीक्षित द्वारा प्रदान की गई सेवाएँ भी उल्लेखनीय हैं।


मंदिर में देव विग्रह

Consecrated Hanuman murti in sanctum at Naya Hanuman Mandir Panki
Revered Maharaj-ji Neeb Karori Baba consecrated murti and shrine
Divine shrine of Shri Ram, Sita Mata, and Lakshman ji
Naya Hanuman Mandir Panki featured in the closing credits of the film Hanuman Ansh

•Hanuman Ansh

'Hanuman Ansh' में प्रदर्शित

नया हनुमान मंदिर (पनकी हनुमान मंदिर) को हिट फिल्म 'Hanuman Ansh' के समापन श्रेय (क्लोजिंग क्रेडिट्स) में विशेष उल्लेख से सम्मानित किया गया, जो इसकी गहन आध्यात्मिक विरासत, भक्तिमय ऊर्जा और नीब करौरी बाबा की चिरस्थायी कृपा का उत्सव है।